Share
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Whatsapp
  • Twitter
  • Email
  • SMS
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, October 5
    Facebook Twitter Instagram YouTube
    Dainik Pahat
    • होम
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • व्यापार
    • स्वास्थ्य
    Dainik Pahat
    Home»छत्तीसगढ़»सतरुपा शीतला मंदिर में जलेंगे अमेरिका, ईटली के श्रद्धालु के नाम मनोकामना ज्योत
    छत्तीसगढ़

    सतरुपा शीतला मंदिर में जलेंगे अमेरिका, ईटली के श्रद्धालु के नाम मनोकामना ज्योत

    Dainik EditorBy Dainik EditorOctober 3, 2024No Comments3 Mins Read

     

    मंदिर में 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक नवरात्र पर्व धुमधाम से मनाने की तैयारी

    दुर्ग । छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में से एक प्राचीन मां सतरुपा शीतला मंदिर सिविललाईन कसारीडीह में मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित करवाने श्रद्धालुओं में भारी आस्था व उत्साह है। नवरात्र पर इस वर्ष मंदिर समिति द्वारा 1551 की संख्या में ज्योत प्रज्जवलित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य संख्या नवरात्र प्रारंभ होने के दो दिन शेष रहते हुए लगभग पूर्णत: की ओर है। इस बार मंदिर में अमेरिका,ईटली के अलावा देश के लगभग सभी राज्यों के श्रद्धालुओं के नाम मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित होंगे। यह शीतला मंदिर प्रदेश का ऐसा पहला प्राचीन मंदिर है, जहां मां शीतला सात रुपों में विराजमान है। यहां का जलकुंड कभी सुखता नहीं है। मान्यता है कि जलकुंड के पानी सेवन करने व शरीर में लगाने से असाध्य रोग दूर हो जाते है। असाध्य रोग दूर होने और मनोकामना पूर्ण होने से मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। इन्हीं वजहों से प्रतिवर्ष नवरात्र के दोनो पर्व चैत्र व क्वांर पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ से मेला का माहौल होता है। मां सतरुपा शीतला मंदिर सेवा समिति सिविललाईन कसारीडीह द्वारा नवरात्र पर इस वर्ष भी 3 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा सांस्कृतिक आयोजन किए गए है। मंदिर में नवरात्र पर्व की शुरुआत 3 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त पर 11.30 बजे मनोकामना ज्योत प्रज्जवलन के साथ होगी। 5 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत जिला बालोद के ग्राम मोखा निवासी प्रसिद्ध लोकगायक युगल किशोर साहू द्वारा निर्देशित कारी बदरिया कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। पंचमी पर 8 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे प्रसिद्ध ़कलाकार भूपेन्द्र यादव ग्राम करमतरा जिला खैरागढ़ द्वारा जस झांकी की प्रस्तुति दी जाएगी। अष्टमी पर 11 अक्टूबर को शाम 4 बजे हवन-पूजन के पश्चात माता स्वरुप कन्याओं को सामुहिक भोज करवाया जाएगा। नवरात्र के समापन पर 12 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे ज्योति कलश की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। उक्ताशय की जानकारी देते हुए मां सतरुपा शीतला मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू ने बताया कि नवरात्र पर्व को लेकर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई है। मंदिर के भीतरी हिस्से में सौन्दर्यीकरण कार्य के अलावा मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर भव्य द्वार का निर्माण प्रगति पर है। नवरात्र पर्व को भव्य बनाने में मंदिर में अंतिम तैयारी चल रही है। तैयारियों में मां सतरुपा शीतला सेवा समिति अध्यक्ष रोमनाथ साहू, उपाध्यक्ष शिवसागर सिन्हा, सचिव प्रदीप देशमुख,कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र धर्मांकर, संयुक्त सचिव चंपा साहू, कार्यकारिणी सदस्य तामेश्वर यादव, पुष्पा श्रीवास, सदस्य भीखम साहू,आरके भटनागर, रणधीर सिंह राजपूत, कृष्णा देशमुख, राजेश साहू, दीनानाथ निर्मलकर, राजा सिंह राजपूत, भागवत सिन्हा, श्रीधर भजने व अन्य सदस्य जुटे हुए है।

    Previous Articleपूर्व छात्र-छात्राओं का कार्यक्रम उदय प्रसाद उदय पॉलिटेक्निक कॉलेज दुर्ग में
    Next Article लोहारीडीह कांड के खिलाफ अनशन पर बैठकर एनएसयूआई पदाधिकारियों ने जताया आक्रोश

    Related Posts

    Breaking news भिलाई के सेक्टर 6 में कुख्यात अपराधी अमित जोश पुलिस एनकाउंटर में ढेर।

    November 8, 2024

    जिला कलेक्ट्रेट के शताब्दी गार्डन में बड़ी घटना बाल बाल टली, करंट से बेजुबान मवेशी बने मौत का शिकार

    October 30, 2024

    हत्या से आक्रोशित लोगों ने शव को शव वाहन में लेकर पहुंचे पुलिस थाना

    October 27, 2024

    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Breaking news भिलाई के सेक्टर 6 में कुख्यात अपराधी अमित जोश पुलिस एनकाउंटर में ढेर। November 8, 2024
    • जिला कलेक्ट्रेट के शताब्दी गार्डन में बड़ी घटना बाल बाल टली, करंट से बेजुबान मवेशी बने मौत का शिकार October 30, 2024
    • हत्या से आक्रोशित लोगों ने शव को शव वाहन में लेकर पहुंचे पुलिस थाना October 27, 2024
    • शस्त्र शोभायात्रा , जिलेभर से जुटेंगे बजरंगी October 19, 2024
    • लोहारीडीह कांड के खिलाफ अनशन पर बैठकर एनएसयूआई पदाधिकारियों ने जताया आक्रोश October 18, 2024
    संपर्क करें

    Dainik Pahat

    घनेंद्र कांत चंदेल
    पता : Kasaridih Durg, CT - 491001
    मोबाइल : +91 9302839034
    ई-मेल : dhanendrasinghchandel16@gmail.com
    © 2023-24 Dainik Pahat. Designed by Global Infotech
    • खेल
    • छत्तीसगढ़
    • देश-विदेश
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • व्यापार
    • स्वास्थ्य

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.